भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा ने बनाया मानव श्रृंखला । ग्यारह सूत्री मांगो को ले प्रखंड कार्यालय के सामने जमकर की नारेबाजी ।शौचालय और जल नल योजना मे हुए घोटाले की न्यायिक जांच की मांग ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- सरकारी योजनाओ मे रिश्वत और व्यापक लूट खसोट के विरुद्ध भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी नौतन ईकाई के बैनर तले पार्टी कार्यकर्ताओ ने प्रखंड कार्यालय के सामने मानव श्रृंखला बना कर नारेबाजी की ।शौचालय और जल नल योजना मे हुए घोटाले की न्यायिक जांच कराने की मांग पर कार्यकर्ता डटे रहे ।मानव श्रृंखला का नेतृत्व अंचल सचिव तुलसी शर्मा ने किया ।पार्टी के वरिष्ठ नेता मुन्ना शुक्ला ने कहा कि सरकार के महत्वाकांक्षी योजना शौचालय निर्माण कार्य मे भारी गड़बड़ी की गई है ।साथ ही एक ही व्यक्ति को दो दो बार शौचालय का लाभ दिया गया है ।इसकी निष्पक्ष जांच ईमानदार अधिकारियो से कराते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए ।कहा कि जल नल तथा गली नाली सहित अन्य योजनाओ मे घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है ।इसकी शिकायत करने के बाद स्थानीय अधिकारी चुप्पी साधे हुए है ।जिला मंत्री ओमप्रकाश कांति ने कहा कि सरकार किसानो के कर्ज माफ नही कर रही है ।साथ ही बढते अपराध पर अंकुश भी नही लग पा रहा है ।गरीबो को वर्तमान सरकार मे उजाड़ने का सिलसिला जारी है ।अपने संबोधन मे शिवजी राय ने कहा कि गन्ना का समर्थन मूल्य पांच सौ रुपये घोषित होना चाहिए ।साथ ही रसोईया के मानदेय बढोत्तरी करने मे राज्य सरकार बिल्कुल विफल रही है ।मौके पर ध्रुवनाथ तिवारी ।केदार चौधरी ।बाबूलाल चौधरी ।आदि ने मानव श्रृंखला सभा को संबोधित किया ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार