सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा संवाद सूत्र:- सिकटा- -संवाद-सूत्र- - सिकटा बाजार समेत करीब आधे दर्जन गांवों को एक सप्ताह तक बिजली नही मिल पायेगी। कारब सिकटा रेलवे स्टेशन के पास बिजली केबल फ्रेक्चर बताया गया है। इसे लेकर पूरे प्रखंड के गांवों में लगभग चौबीस घंटे से बिजली आपूर्ति ठप थी। सोमवार को करीब दोपहर से अन्य पंचायतों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। लेकिन सिकटा बाजार , हरिपुर पुरैनिया , मील पर्सा आदि गांवों की बिजली आपूर्ति दुरूस्त नही हो पाया। उपभोक्ताओं को बिजली मिलने को लेकर जेब ढीली करने वाली रकम भी बेकार हो गया। प्रकाश तो नही मिला। इससे उपभोक्ता परेशान थे ही वही मोबाइल चार्ज करने को लेकर काफी कठिनाइयों का सामना करना पडा। बिजली नही मिलने से सिकटा बाजार समेत अन्य गांवों की परेशानी अब भी बरकरार रहने की उम्मीद है। कनिय अभिंयता अजय कुमार ने बताया कि रविवार से बिजली एकाएक बन्द हो गई। गडबडी की तलाश की गई। जिसमें पावर सब स्टेशन से सिकटा बाजार वाली फीडर का केबल ब्रेकेज पाया गया है। इसे काटकर अन्य फीडरों में बिजली आपूर्ति दे दी गई है। वही केबल ब्रेकेज रेलवें ट्रैक के नीचे है। इसके सुधार के लिए रेलवे से मंजूरी लेनी होगी। इसके उपरांत ही केबल ठीक किया जा सकेगा और बिजली आपूर्ति की जा सकेगी। जेई ने बताया कि सिकटा बाजार को बिजली देने वाला केबल पहले भी खराब हुआ था। जिसे लेकर दूसरे केबल के माध्यम से आपूर्ति दी गई थी। इस बार वही गडबड हो गया है। केबल ब्रेकेज होने की खबर से उपभोक्ताओं में निराशा बढ गई है। वही लोगों में आक्रोश भी पनपने लगा है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार