गाँव से लेकर शहर तक हुआ मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा /चौतरवा से पिन्टू कुमार:- बगहा पुलिस जिला के विभिन्न स्थानों,जैसे शिक्षण संस्थानों कोचिंग सेन्टर मे स्थापित मां शारदे की प्रतिमा का विसर्जन बड़ी धूमधाम के साथ जलाशयों एवं गंडक नदी में किया गया। इससे पूर्व पूजा, हवन आरती के साथ मां को विदाई दी गई। बाजे-गाजे के साथ जगह-जगह से जुलूस निकाला। इस दौरान विद्यार्थी एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर एवं नाचते गाते हुए जुलूस में शामिल हुए। मां शारदे के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान था। मुख्य कार्यक्रम जय माता दी कोचिंग सेंटर सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं मे सोमवार होने के कारण मूर्ति का विसर्जन किया गया। पंडालों में लोगों की भीड़ और चहल-पहल देखते बन रही है। विभिन्न जगह मां सरस्वती की पूजा की गई। जय माता दी कोचिंग सेंटर क्लब की ओर से म्यूजिकल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। प्रतिमा विसर्जन में नाचते झूमते जाते विद्यार्थी दिखाई देते नजर आए।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार