कार्यालय में ऑनलाइन दाखिल खारिज में शिथिलता को लेकर अंचलाधिकारी गम्भीरता

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ सिकटा- -संवाद-सूत्र- - अंचल कार्यालय में ऑनलाइन दाखिल खारिज में शिथिलता को लेकर अंचलाधिकारी गम्भीरता दिखाया है। सीओ धर्मेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कर्मियों को कार्य में तेजी लाने का सख्त चेतावनी दिया है। इस बीच राजस्व कर्मचारियों से कार्य निष्पादन का निर्देश दिया है। एक राजस्व कर्मचारी से स्पष्टीकरण की मांग किया गया है। सीओ ने बताया कि कर्मियों कार्य शिथिलता को लेकर ऑनलाइन दाखिल खारिज का करीब बारह सौ आवेदन लंबित है। जिसके लिए सभी राजस्व कर्मचारियों को ऑनलाइन दाखिल खारिज में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। वही कई राजस्व कर्मचारी के पोर्टल पर काफी दिनों से आवेदन लंबित पड़े है। उन्होंने  राजस्व कर्मचारियों को अविलंब अपने पोर्टल से प्रभारी अंचल निरीक्षक के पोर्टल पर प्रतिवेदन भेजने को कहा है।सी ओ ने बताया कि सबसे अधिक आवेदन राजस्व कर्मचारी सगीर अहमद  के पोर्टल पर लम्बित है। इसकी संख्या करीब 400 है। जिसे लेकर इस राजस्व कर्मचारी से स्पष्टीकरण की मांग की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार