जलसा की तैयारी को ले बैठक में विचार-विमर्श

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/ नवलपुर एक प्रतिनिधि योगापट्टी प्रखंड के पिपरा नौरंगिया स्थित मदरसा नूरल उलूम बशीरिया परिसर में रविवार को आगामी 10 मार्च को एक दिवसीय जलसा काय‌र्क्रम हेतु एक बैठक का आयोजन किया गया।मदरसा नुरुल उलूम बशीरिया के सदर मुफ्ती सिराजुद्दीन कासमी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एक दिवसीय जलसा के आयोजन को सफल बनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।विभिन्न गांवो के दर्जनों लोगों ने बैठक में भाग लिया।बैठक में मुफ्ती सेराजुद्दीन ने कहा कि आगामी होने वाले इस एक दिवसीय जलसा का आयोजन में देश के विभिन्न राज्य से विख्यात ओलमा व चतुर्वेदी शरीक होंगे।उन्होंने कहा कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सबका अपेक्षित सहयोग जरूरी है।ताकि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन में तकरीर के माध्यम से मानवीय मूल्यों के आधार पर जीवन जीने की सीख लोगों को दी जा सके। साथ ही गरीबी व अशिक्षा को दूर करने के साथ साथ समाज में शांति और भाईचारा कायम रखने में मदद मिले।आयोजन में हजरत मौलाना अनिसूर रहमान साहब कासमी नाजीम एमारत ए शरिया बिहार,उड़ीसा व झारखंड फुलवारीशरीफ पटना,जगतगुरू गर्गाचार्य स्वामी श्यामानन्द सरस्वती जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष साधु समाज प्रयाग इलाहाबाद,हजरत मौलाना साजिद हुसैन साहब चतुर्वेदी शांति संदेश केंद्र पटना,हजरत मौलाना मो अनवरुल्लाह फल्क साहब कासमी सदस्य ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनललॉ बोर्ड, हजरत मौलाना काजी नेसार अहमद मुख्य रूप से हिस्सा ले रहे हैं।बैठक में साहेब आलम, कामलोद्दीन अंसारी,केबी जेड हवारी,सरफराज आलम,मजीद अंसारी,नौशाद आलम,मुराद आलम, नासीर आलम, ऐकरामुद्दीन आलम,अबताब हाफिजी,सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार