दहेज में बाइक व नगदी के लिए महिला को मारने का प्रयास --- पुलिस की गाड़ी देख भागे आरोपी
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
बेतिया : दहेज में बाइक व पांच लाख रुपये नकदी के लिए एक महिला को जलाकर मारने का प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। ससुराल वालों ने महिला के शरीर पर केरोसिन तेल छिड़ककर मारने का प्रयास किया। पुलिस की गाड़ी आता देख वे फरार हो गए। मामला बैरिया थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव की है। मामले में नरेश कुमार की पत्नी किरण देवी ने महिला थाना में अपने पति नरेश कुमार, ससूर रामस्वरूप पटेल, सास चंद्रावती देवी, देवर हरेश कुमार, नौतन सुनारपट्टी निवासी दिलीप पटेल, दिलीप की पत्नी मनीता देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में महिला ने बताया है कि उसकी शादी वर्ष 2014 में में हुई है। शादी के बाद उसकी पति की आर्मी में नौकरी लगी। इसके बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक व नकदी की मांग करने लगे। 7 फरवरी को आरोपी जान मारने की नीयत से उसकी पिटाई की। शरीर पर केरोसिन तेल छीटक कर जान मारने का प्रयास किया। वे उसे लेकर सरेह में चले गए थे। इसी दौरान पुलिस की गाड़ी आता देख सभी फरार हो गए। बाद में उसे इलाज के लिए एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Comments
Post a Comment