शहर एवं गाँव में धूमधाम से मनाया गया सरस्वती पूजा

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:- बगहा पुलिस जिले के लगभग गाँव से लेकर शहर तक माँ सरस्वती पूजा रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। खासकर शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने विभिन्न जगहों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की । पूजनोत्सव कार्यक्रम सुबह से लेकर पूरे दिन तक चलता रहा। शहर से लेकर गांव में भी विभिन्न जगहों पर प्रतिमा स्थापित किए गए थे। पंचायत राज लगुनाहा गाँव के जय माता दी कोचिंग सेंटर के निदेशक राजकुमार ठाकुर ने पूजा अर्चना की। वही राजकीय मध्य विद्यालय पतिलार श्री हरि हर उच्च विद्यालय पतिलार इसके अलावा कई अन्य जगहों पर श्री खाखी बाबा मंदिर प्रांगण स्थान में कई दशकों से मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ किया जाता है। इस स्थान पर बच्चों के मनोरंजन के लिए गाजे बाजे के साथ में पूरे ग्रामीणवाशी इस भव्य वातावरण में झूम उठते हैं। शाम के समय आरती भजन किया जाता हैं। वही समाज सेवी राजेश कुमार ,राजेश्वर यादव,नंदन ठाकुर, भोला यादव,रविरंजन रौनियार, प्रताप प्रसाद,उमा प्रसाद ने बताया कि विद्या की अधिष्ठात्री देवी माँ सरस्वती की पूजा अर्चना करने से अर्थ और छंद का ज्ञान की प्राप्ति होती हैं। भगवती सरस्वती तथा मंगलकर्ता विनायक की पूजा अर्चना कर वंदना की जाती हैं। और उसके बाद प्रसाद वितरण किया जाता हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार