सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट बगहा-1प्रखंड के पंचायत राज लगुनाहा चौतरवा के लगुनाहा चौक पर सोमवार को विगत 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर में हुए शहीद जवानों के शहादत पर युवा समाज की सोच रखने वाले नंदकिशोर कुमार के नेतृत्व में शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई एवं दो मिनट का मौन धारण कर शहीद जवानों को नमन किया गया। एवं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया गया। वही समाजसेवी प्रताप प्रसाद, और जितेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। दु:ख की इस घड़ी में पूरा देश शहीद जवानों के परिवारों के साथ खड़ा है। शहीद जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी और सरकार आतंकियों के खिलाफ हर निर्णय पर अपनी मुहर लगाए।इसके खिलाफ जरूर भारत सरकार कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। वही सभी ग्रामीणवाशी ने कहा कि आज पूरे देश के लोग नम आंखों के साथ शहीद हुए देश के जवानों को याद कर रहे हैं।वहीं युवा वर्ग के जितेंद्र प्रसाद, विनय बिहारी, गुलशन कुमार, प्रताप प्रसाद, सोनी कुमार,राजा कुमार, रविशंकर कुमार , उमा प्रसाद,राजू कुमार, अजय देवगन, प्रमोद सोनी, सिंगर विपुल बेशर्मी, चंदेश्वर सोनी, गुलसन ग्रवोर, प्रयाग यादव,नंदकिशोर दीवाना,शेर श्री, राहुल कुमार,विकाश यादव, शिवम कुमार,जगरनाथ दास ,राजेश्वर यादवश्रद्धांजलि दे रहे हैं। पाकिस्तान द्वारा सुनियोजित तरीके से आतंकवादी हमले में शहीद हुए जवानों की शहादत हमेशा याद रखी जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार