सडक दुर्घटना में अधिवक्ता अशोक शर्मा की मौत मोतीपुर के बर्जी के समीप ट्रक से आल्टो टकराई मुजफ्फरपुर से मोतिहारी आने के क्रम में हुई दुर्घटना

सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी से रूपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट:- मोतिहारी। सडक दुर्घटना में अधिवक्ता अशोक शर्मा 48 वर्ष की मौत हो गई। घटना गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे की बताई गई है। इस घटना में दो बच्चे घायल हो गये है। शहर के चांदमारी एवं केसरिया के सरोतर गांव निवासी श्री नारायण शर्मा के बडे पुत्र स्व. शर्मा अपनी आल्टो कार से मुजफ्फरपुर अपने ससुराल से लौट रहे थे। इस बीच मोतीपुर के बर्जी गांव के समीप वे ट्रक से टकरा गये। घटना देर रात की बताई जा रही है। जानकारो का कहना है कि स्व. शर्मा अपनी सास के दाह संस्कार से लौट रहे थे कि हादसे के शिकार बन गये। इधर उनकी मौत की खबर मिलते ही शुभेच्छुओ में शोक की लहर दौड़ पडी है। अधिवक्ता सहित समाजसेवी उनके असामायिक निधन पर शोकाकुल है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार