नाटक नृत्य और कला के माध्यम से छात्राओ ने बिखेरा जलवा । ---- भारतीय इन्टर कॉलेज गहीरी मे सरस्वती पुजा के अवसर पर सास्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- नौतन ।। सरस्वती पूजा के इस पावन अवसर पर सोमवार को भारतीय इन्टर कॉलेज गहीरी के छात्राओ ने नाटक के माध्यम से अपने हुनर का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम को प्रबंध समिति के अध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष उमाशंकर राय प्राचार्य काशीनाथ प्रसाद और सचिव विभूति नारायण राव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । छात्रा रूपाली, चांदनी ,दीपा, मुस्कान, निधी, राजनंदनी, अर्चना, ज्योति, समीरा, शबनम, किरण और अंजलि ने नाटक दो चुटकी सिन्दूर की कीमत क्या जानते हो बाबू जी, भाव गीत ,दहेज प्रथा तथा नृत्य प्रस्तुत से सभी अभिभावक अतिथि व स्थानीय लोगो का दिल जीत लिया । छात्राओ के बढ़ते मनोबल को देख अभिभावक भाव विभोर हो गये। साथ ही उपस्थित लोगो ने ताली बजाकर छात्राओ का मनोबल बढाया । मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र प्रसाद ,जितेन्द्र प्रसाद, नगीना सिंह पप्पू चौधरी ,अमरजीत सहनी अनूज राय, प्रदीप यादव, अखिलेश, शिल्पा, ज्योति ,रजक, अंसारी ,प्रेम लता, रानी प्रिया सहित विधालय परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे ।।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार