सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नरकटियागंज संवाद सूत्र:- एक व्यवसायी से दो बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने ढाई लाख रुपये एवं मोबाइल लूट लिए है। इस मामले में पुरानी बाजार निवासी एवं व्यवसायी अंकुश कुमार झुनझुनवाला ने स्थानीय थाने में दो अज्ञात लुटेरों के साथ एक बाइक पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया गया है कि बीते शुक्रवार को व्यसायी नगर के अपने मुंशी कैलाश पड़ित के साथ सुबह के समय नरकटियागंज रुपयों की वसूली में गए थे। इस दौरान नरकटियागंज के ही व्यवसायी राजेश प्रसाद से उन्हें 90 हजार रुपये मिले। साथ ही केराना बैंक के एटीएम से 20 हजार रुपये निकालें। वहीं एक अन्य एक व्यवसायी राधेश्याम जयसवाल से एक लाख की वसूली की। उक्त बाजार के किराना व्यवसायी संजीत कुमार से भी 40 हजार रुपये वसूली में प्राप्त हुए। सभी रुपयों को एक सफेद थैला में खाता बही के साथ रखकर अपने बाइक से रामनगर के लिए रवाना हुए। बाइक उनका मुंशी चला रहा था। जबकि पैसे लेकर अंकुश पीछे बैठे थे। इसी क्रम में शाम को वापसी पर जब वे स्थानीय थाना क्षेत्र के दिउलिया मोड़ के पास पहुंचे तभी बिना नंबर के काले रंग के पैशन बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने उनके बाइक को ओवर टेक किया। साथ ही पैर से मारकर इनके बाइक को गिरा दिया। इसी दौरान पीछे बैठा लुटेरा पिस्टल के भय पर उनसे रुपयों वाला थैला एवं मोबइल लूट लिया। साथ ही नरकटियागंज के तरफ ही फरार हो गए। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार