प्रखंड विकास पदाधिकारियों की हड़ताल समाप्त, लौटे काम पर।
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
पिछले सप्ताह से चल रहे प्रखंड विकास पदाधिकारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है ,इसके तहत प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने काम पर लौटने का मन बना लिया है।
ग्रामीण विकास विभाग और ग्रामीण विकास सेवा संघ के प्रतिनिधि मंडल के बीच चली मैराथन बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया कि गुरुवार से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी काम पर लौट आएंगे। सरकार से हुए बातचीत के बाद तथा आश्वासन मिलने के बाद इनकी सभी जायज मांगों को निकट भविष्य में मानने की संभावना व्यक्त की गई है, इधर राज्य सरकार ने भी इन सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को काम पर वापस लौटने की अपील की थी, साथ ही चेतावनी भी दी थी कि अगर समयसीमा के अंदर काम पर नहीं लौटेंगें तो इन लोगों पर विभागीय कारवाई की जाएगी। संघ के पदाधिकारियों ने सरकार के इस चेतावनी को देखते हुए अपनी मांगों के समर्थन में सरकार से आश्वासन मिलने के बाद अपनी 1 सप्ताह पुरानी आकस्मिक अवकाश में रहते हुए काम नहीं करने की जो घोषणा की थी उसके परिपेक्ष में काम पर लौटने की मन बना लिए हैं, जो स्वागत योग्य कदम है।

Comments
Post a Comment