सौराहा हत्या में एक गिरफ्तार।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/लौरिया। एक संवाददाता। सौराहा गांव में दो पट्टीदारों के बीच हुई मारपीट में बुधवार को इलाज के दौरान विनोद कुशवाहा की मौत पीएमसीएच में हो गई थी। जिसमें हत्या के एक अभियुक्त शिवनाथ कुशवाहा के पुत्र जयगोविंद प्रसाद कुशवाहा को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। इस बावत थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि गुप्तचरों से पता चला कि जयगोविंद गांव में छुपा हुआ है, जहां छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । उन्होंने बताया कि शेष अभियुक्तों को भी बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार