पीएचडी के खिलाफ महादलित परिवारो ने किया प्रदर्शन । --- शुद्ध जल के लिए त्रस्त महादलित समुदाय ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद नौतन ।। प्रखंड के ग्राम पंचायत राज जमुनिया के वार्ड नंबर आठ मे विगत दो वर्ष पुर्व पीएचडी के द्वारा जलमीनार का निर्माण कराया गया । लेकिन छह माह मे ही पम्प ध्वस्त हो गया । इस कारण महादलित समुदाय के लोगो को शुद्ध जल नसीब नही हो रहा है । इससे आक्रोशित महादलित बस्ती के लोगो ने वार्ड सदस्य के अध्य्क्षता मे प्रदर्शन कर रोष जताया है । प्रदर्शनकारी वार्ड सदस्य रामप्रभा देवी, लखन मांझी, शंकर मांझी, अमर मांझी रामलाल मांझी, सूकट मांझी, कांति देवी, उर्मिला देवी, माया देवी, आदि ने बताया कि विगत दो वर्ष पुर्व मे पीएचडी विभाग के द्वारा गांव मे जलमीनार का निर्माण कराया गया । लेकिन विधि व्यवस्था नही रहने के कारण छह महीने मे ही पम्प ध्वस्त हो गया । आज डेढ़ वर्षो से हम सभी अशुद्ध जल पीने पर मजबूर व विवश है । वही इस बावत मुखिया बसंत साह ने बताया कि इस संबंध मे कई बार पीएचडी विभाग को सूचना दिया गया । लेकिन विभागीय उदासीनता के कारण आज तक दुरुस्त नही किया गया है । इस कारण महादलित बस्ती के लोग अशुद्ध जल पीना पड़ रहा है । वही दूरभाष पर संपर्क नही होने से पीएचडी विभाग का पक्ष नही मिल सका है ।।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार