मांगो को ले रसोइया संघ ने निकाला मुख्यमंत्री का अर्थी जूलूस। -----माग पुरा नही होने पर चार जनवरी को सडक पर उतरने का किया ऐलान ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन।।अपनी मांगो के समर्थन मे बिहार राज्य रसोईया संघ के आह्वान पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नितीश कुमार का अर्थी जुलूस निकाल प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया।संघ के जिलाध्यक्ष लालबाबु राम ने कहा कि बारह सौ पच्चास रूपये मानदेय से अब काम चलने वाला नही है इससे रसोइया के परिवारो का पेट भी नही भरता है।सरकार रसोईयो के डरा धमका कर लोकतांत्रिक अधिकार का हनन कर रही है ,सरकार रसोईयो से समझौता करने के बजाय उन्हे डरा कर तोड़ना चाह रही है जिसे संघ अब बर्दाश्त नही करेगा।अध्यक्ष ने सरकार से मानदेय को सार्वजनिक करने की मांग किया है अन्यथा आगामी चार फरवरी को संघ मजबूर होकर सडक पर उतर कर चक्का जाम करने को विवश होगा ।कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री का अर्थी कार्यक्रम के बाद बीआरसी के समक्ष पुतला दहन कर विरोधी नारे लगाये गये।मौके पर रामजी ठाकुर, ललिता देवी,चंद्रावती देवी,श्रीकान्ती देवी,सुनीता देवी, आसमहम्मद, बुनी पटेल,मिरा देवी, सरिता देवी,कुशुम देवी,इन्दु देवी सहित सैकड़ो रसोईया उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार