सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/सिकटा- -संवाद-सूत्र- - सीमाई थाना सिकटा व बलथर  की पुलिस शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना पर अलग अलग दो स्थानों पर छापेमारी कर तीस लीटर नेपाली शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। सिकटा थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि शिकारपुर गांव के सुशील कुमार राव के घर से  90 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया। सभी लीची फ्लावर नामक शराब प्रति तीन सौ एमएल के थे। इस कार्रवाई में गृहस्वामी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना पर की गई। वही बलथर थाना की पुलिस भौंरा गांव से 3.3 लीटर नेपाली देशी शराब के साथ भौंरा निवासी जगन्नाथ पटेल को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष विवेक कुमार जयसवाल ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि यह नेपाली शराब अपने घर पर रख बेंच रहा है। जिस पर त्वरित कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि इसके पहले यह दो बार शराब के मामले में जेल जा चुका है। 

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार