एटीएम कार्ड बदल 80 हजार रुपए की निकासी
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
बेतिया : एटीएम कार्ड बदलने वाले गिरोह के सदस्य ने मदन प्रसाद यादव का एटीएम कार्ड बदलकर 80 रुपए की निकासी कर ली है। मदन सिरसिया ओपी क्षेत्र के गरभुआ के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि नादान सुप्रिया रोड स्थित एसबीआई के एटीएम सेंटर पर रुपए की निकासी करने आए थे। निकासी में परेशानी होते देख उनके पीछे खड़ा एक व्यक्ति मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड लेकर बदल लिया। मदन जब घर लौटे तो उनके सेल फोन पर दो बार में 40 हजार रुपए निकासी का मैसेज आया है। जबकि 40 हजार रुपए लवली कुमारी के नाम के खाता में ट्रांसफर किया गया था। मामले में मदन ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इधर साइबर बदमाशों ने शहर के हरीवाटिका चौक निवासी राकेश कुमार के बैंक खाता से 22 हजार रुपए की निकासी कर ली है। राकेश ने बताया कि 26 से 28 जनवरी के बीच उनके एसबीआई एडीबी बैंक खाता से रुपए की निकासी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Comments
Post a Comment