शहर समृद्धि उत्सव का आयोजन 8 को

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा से आशुतोष कुमार जयसवाल का रिपोर्ट बगहा- आगामी 8 फरवरी को होने वाले शहर समृद्धि उत्सव को सफल बनाने के लिए आज दिनांक 4 फरवरी को नगर परिषद बगहा में सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम महोदय की अध्यक्षता में बैठक किया गया । इस उत्सव का आयोजन नवनिर्मित नगर सरकार भवन में सुबह 11 बजे से किया जाएगा । इस बैठक में शिक्षा, स्वास्थ, बैंक एवं आई.सी.डी.एस. के लिए स्टाल लगाकर लोगो को लाभान्वित करने का निर्णय लिया गया। इस उत्सव में प्रधानमंत्री से जुड़ी योजनाओ से निर्धनजनो को लाभान्वित किया जाएगा । बैठक में मौजूद वार्ड पार्षद राजू साह पार्षद प्रतिनिथि रामाधार साहनी PNB मैनेजर राम नरेश झा नगर मिशन प्रबंधक अमित कुमार एवं शिप्रा कार्यालय कर्मी अवधेश कुमार प्रसाद श्री साबिर अहमदजी, रूपेश कुमार चौधरी आशीष प्रकाश सुमन कुमार यादव अजय कुमार , प्रियंका दिवेदी आदि लोग मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार