सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया।जिले के कुमारबाग स्तिथ स्टील प्रोसेसिंंग युनिट के चालू होने से जिला का विकास होगा ही इससे आसपास के जिले उत्तर प्रदेश के सिमार्ती जिले तथा नेपाल को भी इससे विकास में मदद मिलेगी और चम्पारण के लोगों का आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उक्त बातें सेल स्टील यूनिट को राष्ट्र को समर्पित करते हुए सोमवार को केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने समारोह में जिलावासियों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जो लोग सेल में पूर्व से कार्यरत है उन्हें हटाया नही जायेंगा और इसमें और भी हजारों लोगों काम मिलेगा। जिससे यहां के लोगों तथा आसपास के क्षेत्रों का व्यापक विकास होगा। इस यूनिट में 50 हजार टन प्रतिवर्ष स्टील का उत्पादन किया जायेंगा। यहां पाईप के साथ साथ सीट भी बनाया जायेंगा। उनके साथ आए केंद्रीय उपभोक्ता एंव खाद्य मंत्री राम विलास पासवान ने अपने संबोधन में कहां कि जब मैं इस्पात मंत्री था तो इस स्टील प्लांट का उद्धाटन 2009 में किया था। लेकिन कुछ कारणवश उत्पादन नही हो सका। इधर, मेरे पश्चिमी चम्पारण सांसद डॉ.संजय जयसवाल, बगहा विधायक आर.एस. पाण्डे के लगातार प्रयास और केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के सहयोग से इस प्लांट को आज चालू किया जा सका है। वह काफी धन्यवाद के पात्र है। वहीं, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान और चौधरी बीरेंद्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि इन्हीं लोगों के कारण आज वह ऐतिहासिक अवसर मिला है कि आज इस स्टील प्लांट में उत्पादन का कार्य शुरू हुआ है। जिससे बिहार के लोगों को रोजगार मिलेगा और बिहार तरक्की की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा की आज पूरा देश हमारे सैनिकों के शहादत पर मरमाहत है और लोगों में भारी आक्रोश है। हमारे जवानों का एक एक कतरा खुन का हिस्साब लिया जायेंगा। इसके लिए पूरा देश तैयार है और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को अपने स्तर से दुश्मनों से निपटने का आदेश दे दिया है। इस अवसर पर जदयू प्रवक्ता शाबीर अली, चनपटिया विधायक प्रकाश राय, प्रदेश की पूर्व मंत्री रेणु देवी के अलावे सैकड़ो बीजेपी एंव जदयू नेता उपस्थित थे। वहीं, समारोह के पूर्व में संत रवि दास की जयंती के अवसर पर उनके तल्य चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित किया। उसके बाद सेल के चेयर मैन अनील कुमार चौधरी ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार