संग्रामपुर (3 फरवरी 2019) संग्रामपुर प्रखंड क्षेत्र के भवानीपुर- धनगड़हा पथ की जर्जर स्थिति के विरोध में
सरस् संगम(कार्यलय)मोतिहारी संवाद सूत्र:-
अवधेश जयसवाल उर्फ लखन जी एवम धीरेन्द्र जयसवाल उर्फ चुनना जी के नेतृव में आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। तत्पश्चात धरना पर बैठ ग्रामीण जर्जर हो चुके सड़क के निर्माण की मांग कर रहे थे । ग्रामीणों का कहना है कि आगामी लोक सभा चुनाव के पहले सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो भवानीपुर गांव के समस्त ग्रामीण मतदान का बहिष्कार करेंगे। उक्त सड़क जर्जर होने से छात्र-छात्राएं विद्यालय जाने के दौरान चोटिल होकर जख्मी हो जाते हैं। वहीं भवानीपुर बाजार का व्यवसाय चौपट होने के कगार पर है। मौके पर मुखिया राय सुबोध कुमार शर्मा उर्फ मुनानी शर्मा, रणधीर कुमार उर्फ नन्हे सिंह, पूर्व मुखिया ओंकार प्रसाद जयसवाल बिनोद कुमार , रवि कुमार समेत बड़ीं संख्या में लोग मौजूद थे।

Comments
Post a Comment