बेतिया पुलिस ने हथियारों की तस्करी में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन देशी कट्टा और एक पिस्टल बरामद

सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया से सोनू भारद्वाज-की रिपोर्ट:- बेतिया पुलिस ने हथियारों की तस्करी में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से तीन देशी कट्टा और एक पिस्टल बरामद किया है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया एसपी जयंतकांत ने बताया कि कुछ अपराधी बाहर से हथियार विक्री के लिए लाये हुए है। सुचना के आलोक में एसपी ने एएसपी अभियान शिव कुमार राव एंव एसडीपीओ पंकज कुमार रावत के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी करने का निर्देश दिया। टीम ने बेतिया के नजरबाग पार्क में छापेमारी कर नगर के हनुमंत नगर निवासी साहिल किशोर एंव किशुन बाग निवासी कुंदन कुमार को धर दबोचा। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अपराधियों से पूछताछ के बाद उनके निशानदेही पर बैरिया थाना के बलुआ रमपुरवा निवासी प्रिंस कुमार एंव मलखौली- पटखौली निवासी सलमान आलम को चार लोडेड हथियारों के साथ धर दबोचा। उन्होंने बताया कि पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार चारों अपराधियों ने हथियार तस्करी में अपनी संलिप्ता स्वीकार करते हुए कई और लोगों का नाम बताया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार