पश्चिम चंपारण के गन्ना किसान बिहार सरकार और मिल मालिकों से आर पार की लड़ाई करने को मजबूर ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- किसान संगठनों की बैठक में सर्व सम्मति से किया गया पश्चिम चम्पारण किसान संघर्ष समन्वय समिति का गठन ।प्रभुराज नारायण राव चुने गये जिला संयोजक | सम्मेलन को अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष रामा यादव ,बिहार किसान संघ के अध्यक्ष नन्दकिशोर विकल ,ए आई के एस के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ,रा लो स पा के किसान नेता रामाशंकर कुशवाहा ,भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष नेसार अहमद ने कहा कि लगातार घाटे को झेल रहे गन्ना किसान मूल्य बढ़ाने की लड़ाई को ठान ली है ।कानून को लागू कराने में केन्द्र एवं राज्य सरकार असफल रही है ।1966 सुगर केन एक्ट के अनुसार 14 दिन बाद ईंख का भुगतान करने पर ब्याज के साथ भुगतान करना होगा ।लेकिन मोदी और नीतीश सरकार की मिल परस्ती किसानों के साथ धोखा कर रही है किसान संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि 10 जनवरी की बैठक में निर्णायक फैसला लिया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार