फ़ाईल खोले बिना नल जल कार्य पूर्ण ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन ।।सरकार के सात निश्चय योजनाओं मे सुमार नल जल योजनाओं की धज्जियां उड कर रह गयी है नौतन प्रखंड मे।कही बिना फ़ाईल खोले काम को पूर्ण कर लिया गया है तो कही पैसे का उठाव कर आधे अधूरे कार्य कराकर कार्य ठप्प है ।प्रखंड के कर्मियों की माने तो पशिचमी नौतन पंचायत के वार्ड नंबर दो मे विगत वर्ष आनन फानन मे बिना फ़ाईल खोले नल जल योजना कार्य को पूर्ण करा लिया गया है।इसकी जानकारी तब लगी जब नये आये पंचायत सचिव को फ़ाईल खोलने के लिए मिला।पंचायत सचिव योगेन्द्र राम ने बताया कि फ़ाईल मिली है लेकिन उसका अवलोकन अभी नही कर पाये है।वही प्रखंड के गहिरी पंचायत के वार्ड नंबर एक, तीन व दस मे भी नल जल योजना मे भारी अनियमितता बरती गयी है जिसकी शिकायत पंचायत के मुखिया प्नदीप साह ने जिला पदाधिकारी से लेकर डीडीसी तक शिकायत किया है वही ऐसे अन्य पंचायतों मे भी नल जल योजना कार्यों मे भारी कोताही करते हुए मानक के अनुसार काम नही किया गया है और जहा काम हुआ है वहा अभी आधे अधुरे कार्य को किया गया है जिससे प्रखंड के कुछ वार्डो को छोड दिया जाय तो नल जल योजना धाराशाही होता दिख रहा है । जिस वार्डो मे लोगो को पानी मील रहा है वहा भी शुद्ध पानी पीने को नही मिल रहा है।पश्चिमी नौतन पंचायत के सरपंच पति शिव मुखिया ने बताया कि वार्ड नंबर दो मे उनका घर अवस्थित है जहा मानक के अनुसार कार्य नही हुआ है और बोरिग सही नही होने से पानी पिने लायक नही मिल रहा है।सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना मे केवल राशि का बंदरबाट किया जा रहा है जो जांच का विषय है। इस तरह प्रखंड के विभिन्न पंचायतों मे होने वाले जल नल योजना धाराशाही होता दिख रहा है। ।।।पंचायत समिति सदस्य सह जदयू महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मधू सिह ने योजनाओं मे हो रही अनियमितताओ की जांच कर उचित कार्रवाई की माग जिलाधिकारी से किया है। ।।।।पशिचमी नौतन पंचायत के सरपंच पति शिव मुखिया ने बताया कि उनके वार्ड मे जो काम हुआ है वह सही नही है जांच का विषय है। ।।।गहिरी मुखिया प्रदीप प्रसाद साह ने बताया कि नल जल योजनाओं की जांच के लिए डीएम व डीडीसी को लिखित आवेदन दिया गया है। ।।।।इसेट ब्यान ।।।वीडीओ शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि पशिचमी नौतन वार्ड नंबर दो मे अगर बिना फ़ाईल खोले नल जल योजना कार्य पुरा कर लिया गया है तो इसकी जांच कर कारवाई किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार