किशोरी अगवा, परिजनों ने थाना में दर्ज कराया एफआईआर

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बैरिया संवाद सूत्र:- बेतिया : जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक 13 वर्षीय किशोरी को अगवा कर लिया गया है। मामले में परिजनों ने बैरिया थाना में एक एफआईआर दर्ज कराया है। थाना को दिये गये आवेदन में किशोरी के पिता ने कहा है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री शौच क्रिया के लिए घर के बगल में गई हुई थी। उसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अरमान मिया, रईश मिया, ईदमोहम्मद मिया तथा उसकी पत्नी ने किशोरी को जबरन अगवा कर लिया। सभी उसे लेकर आगे बढ़ने लगे। इसी क्रम में ड़मरिया का धर्मेन्द्र प्रसाद बाइक से वहां पहुंचा। किशोरी को बाइक पर जबरन बैठा कर उसे कही भेज दिया गया। किशोरी के पिता ने थाना को दिये गये आवेदन में कहा है कि उसकी पुत्री की हत्या की जा सकती है। किशोरी के जान को खतरा है। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन आरंभ कर दी है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार