नौतन के पूर्व प्रमुख का निधन

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:- नौतन प्रखंड के पूर्व प्रमुख दामोदर प्रसाद उम्र 83 वर्ष का निधन पटना में इलाज के दौरान अहले सुबह हो गई। जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया वहीं श्री प्रसाद कुशल राजनेता एवं प्रखंड के प्रखर समाजसेवी में गिने जाते थे। श्री प्रसाद के निधन पर पूर्व सांसद सह जिला जदयू अध्यक्ष श्री वैधनाथ प्रसाद महतो ने कहा कि हम लोगों के बीच नहीं रहने से अपूर्ण क्षति है । उनकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है उनसे हम लोगों को सीख लेनी चाहिए। वहीं पूर्व नौतन बैरिया विधायक श्रीमती मनोरमा प्रसाद ने कहा कि उनके निधन से हम लोगों को बहुत ही आघात पहुंचा है और नौतन बैरिया के मोती को खो दिया है। वहीं मौके पर अंतिम संस्कार में डॉक्टर हृदयानंद प्रसाद पूर्व जदयू प्रखंड अध्यक्ष हृदयानंद सिंह प्रखंड व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिव कुमार सिंह विनय तिवारी जगदीशपुर मुखिया साहेब हुसैन अंसारी पूर्व मुखिया नत्थू चौधरी शिवजी प्रसाद एवं गणमान्य लोग शामिल हुए।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार