बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन, सीटू और किसान सभा द्वारा बेतिया में श्रधांजलि सभा की गयी
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
आज ही के दिन अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन और किसान सभा द्वारा राष्ट्रव्यापी आन्दोलनहुआ था ।जिसमें किसानों के कृषि उपज का लाभकारी मूल्य ,खाद बीज पर अनुदान में कटौती पर रोक ,खेत मजदूरों को वाजिब मजदूरी एवं सालों भर काम ,अनुदानित दर पर चावल एवं गेहूं की आपूर्ति आदि की मांग की गयी थी ।
उसी आन्दोलन में तमिलनाडु की वहसी सरकार ने मजदूरों पर गोलियां चलाई ।जिसमें 9 मजदूर शहीद हो गये।तब से उन शहीद मजदूरों की याद में देश भर में श्रधांजलि सभायें की जाती हैं।
सभा को बिहार राज्य किसान सभा के संयुक्त सचिव प्रभुराज नारायण राव ,बिहार प्रान्तीय खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला सचिव प्रभुनाथ गुप्ता ,सी आई टी यू के जिला अध्यक्ष बी के नरुला, सचिव शंकर कुमार राव ,वरिष्ठ किसान नेता विजय नाथ तिवारी ,सदरे आलम ,सुरेन्द्र गिरी ,मुस्तकीम साई आदि ने सम्बोधित किया ।सभा की अध्यक्षता हेमन्त साह ने की ।
Comments
Post a Comment