सवर्ण आरक्षण का समर्थन

सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से रत्नेश्वर राव की रिपोर्ट:- सवर्ण आरक्षण का लोजपा जिला अध्यक्ष बृजेस्वर राव ने किया समर्थन, कहा कि सबसे पहले हमारी पार्टी ने की थी। जिला अध्यक्ष बृजेश्वर राव के साथ भाजपा के कार्यकर्ताओ ने गुरूवार को चौतरवा कमन पालान्ट मे एक दुसरे को अबीर-गुलाल लगाते हुएे खुशी का इजहार करते हुए रंग बिरंगी पटाखे छोडे। यही जिला अध्यक्ष बृजेस्वर राव ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण देकर एनडीए साबित कर दिया कि लोक सभा चुनाव मे एनडीए की जीत सभी सीटो पर होगी। सजा हफ्ता लालु यादव पर तंज कसते हुए श्री राव ने कहा कि महा गठबंधन की इस बार जमानत जब्त होगी लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने केंद्रीय मत्रिमंडल द्वारा आर्थिक रूप से गरीब सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिये जाने के फैसले का स्वागत किया है।यह एक ऐतिहासिक फैसला है। वह लंबे समय से इस मांग के पूरा होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा,कि लोजपा ने सबसे पहले यह मांग की थी। इस निर्णय के लिये रामविलास पासवान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विशेष रूप से धन्यवाद दिया है।वहीं, लोजपा के जिला महा मंत्री प्रमोद सिंह, घुरइ कुशवाहा, हरेश मिश्रा , ने कहा कि केंद्र की सरकार के द्वारा सबका साथ सबका विकास के संकल्प की दिशा में यह फैसला ऐतिहासिक है। पार्टी के रामजीे यादव, अनरूद राव, अनिल कुमार भारती, श्री कृष्णा कुशवाहा, अनवर अंसारी, राजन राम,देवेन्द्र पासवान, रूगदा देवी, कैलाशी देवी, मंजू देवी, अनिता देवी, गिरजा देवी, फुला देवी महेश राम, मन्टु राम, विकाउ राम , मोहन दादा भाजपा के बच्चा पान्डेय,बिजय राव, अजय चौबे, दिनेश राव, श्री कान्त हलदर आदि ने कहा कि लोजपा सुप्रीमो रामविलास पासवान एवं चिराग पासवान पूर्व से ही गरीब सवर्णो को 15 प्रतिशत आरक्षण की मांग करते रहे है। यह मांग लोजपा के संविधान एवं चुनावी घोषणा पत्र में प्रमुखता से रही है। सभी कार्यकर्ताओ ने इसे गरीब सवर्णो की जीत बताया है।भाजपा के

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार