क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री के दरवाजे पर पहुंचे सांसदकन्ना काश्तकारों की समस्याओं से रूबरू हुए संजय जयसवाल

सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- मझौलीया संवाददाता।।क्षेत्र भ्रमण के दौरान बुधवार को स्थानीय सांसद संजय जायसवाल ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय गौरी शंकर पांडे के दरवाजे पर पहुंचकर गन्ना काश्तकारों की समस्याओं पर चर्चा की. किसानों ने सांसद से मझौलिया चीनी मिल के द्वारा की जा रही मनमानी के बारे में गहरी संवेदनाएं व्यक्त की. किसानों का कहना था कि चीनी मिल को चालू हुए डेढ़ महीने बीत गए हैं लेकिन अभी तक सामान्य प्रभेद के गन्ना का चालान निर्गत नहीं किया जा रहा है जबकि 80% उत्पादन सामान्य प्रभेद के गन्ने का है. चीनी मिल के द्वारा किसानों एवं सरकार से उत्तम प्रभेद के गन्ना पेराई हेतु सिर्फ 1 महीने की मोहलत मांगी गई थी. मझौलिया केन यूनियन के सचिव अनिल कुमार पांडे ने चीनी मिल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया उन्होंने कहा की चीनी मिल किसानों के भुगतान एवं सामान्य प्रभेद की आपूर्ति में शीघ्रता नहीं बरती तो किसान आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे. किसानों ने चीनी मिल पर उत्तम प्रभेद के खेल में गन्ने की जगह किसानों की पेराई करने का आरोप लगाया. बताते चलें कि कैन यूनियन एक्ट के तहत गन्ना आपूर्ति के 14 दिनों के अंदर किसानों का भुगतान मिल जाना चाहिए लेकिन डेढ़ महीने बीत जाने के बावजूद भी अभी तक एक भी किसान का भुगतान चीनी मिल द्वारा नहीं किया गया है. पैसे के अभाव में किसानों के घर शादी ब्याह तो दूर थालियों से रोटी गायब होने की भी नौबत आ गई है. केन यूनियन सचिव अनिल पांडे ने कहा की अगर यही रवैया रहा तो वह दिन दूर नहीं कि किसानों का भरोसा सरकार से उठ जाएगा. इन सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सांसद ने चीनी मिल पर कार्रवाई करने एवं असेंबली क्वेश्चन करने तक की बात कह दी. चर्चा में सांसद संजय जयसवाल केन यूनियन सचिव अनिल कुमार पांडे व्यापार मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी कांत पांडे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के जिला अध्यक्ष चिरंजीवी पांडे गोनौली मुखिया उमाकांत सिंह भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रामेश्वर चौरसिया राजेश उपाध्याय बृजेश जयसवाल सुमन पांडे जय नारायण प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे.

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार