चंपारण वेलफेयर ट्रस्ट के घनत्व में असहाय एवं गरीबों को कंबल एम साड़ी का वितरण किया गया

सरस् संगम(कार्यलय)मझौलिय संवाददाता।। मंगलवार के दिन मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के सतभीड़वा गांव में में चंपारण वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वाधान में जाड़े के मौसम को देखते हुए असहाय एवं गरीबों को कंबल एवं साड़ी का वितरण किया गया ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय कुमार गिरी , बेतिया सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हीरालाल हजरा, आशिक अंसारी ने 130 से अधिक कंबल एव साड़ी का वितरण किया वितरण के दौरान श्री गिरी ने लोगों को बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव में घूमकर 10000 कंबल वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है वितरण कार्य जारी रहेगा । उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के माध्यम से गरीब असहाय और लाचार व्यक्तियों के बीच शादी विवाह एवं उनके दुख में हर संभव मदद किया जाएगा मेरी संस्था उनकी हर तरह से सहायता करेगी ।इस मौके पर बेतिया सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हीरालाल हजरा ,आशिक अंसारी , मझौलिया के पत्रकार मुस्लिम जमाल शास्त्री, सतेंद्र श्रीवास्तव ,मनीष कुमार,संभु पांडे, संजय पांडे, अनिल शर्मा ,राजीव उपाध्याय ,नेयाज साईं,कनैया पांडेय,राजू शर्मा समेत सौकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार