बेतिया राज के व्यवस्थापक ने सौंपे थे कागजात
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-
बेतिया राज के अधिवक्ता सुभाषचंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार का पत्र प्राप्त हुआ है। बताया कि फुर्सतपुर की अधिग्रहित भूमि को लेकर बेतिया राज के व्यवस्थापक द्वारा अपने दावों से संबंधित कागजात सौंपा गया था। जिसके आधार पर खाता 31 के खेसरा 1,रकबा 96 बीघा 17 कट्ठा 2 धूर,खेसरा 12 रकबा 1 बीघा 15 कट्ठा 15 धूर व अन्य बंदोबस्ती निबंधित पट्टा संख्या 5410 ,4 फरवरी 1922 के माध्यम से बेतिया राज की कोठी के मैनेजर डब्ल्यूएसआर बेन के द्वारा सिर्फ जोत आबाद के लिए दिये जाने का उल्लेख किया गया है। इस मामले को लेकर 15 जून 17 को बंदोबस्ती के संबंध में राजस्व पर्षद की हुई बैठक में व्यवस्थापकों द्वारा अपने स्तर से ग्राउंड रेंट आदि पर की गयी बंदोबस्ती को निरस्त किये जाने का निर्णय लिया गया था। इधर, अपर समाहर्ता कुमार मंगलम ने बताया कि उन्होंने अभी पत्र नहीं देखा है।

Comments
Post a Comment