बिहार की राजधानी पटना में मछलियों पर लगा बैन हटेगा.

सरस् संगम(कार्यलय)पटना संवाद सूत्र:- बिहार की राजधानी पटना में मछलियों पर लगा बैन हटेगा. सरकार इस फैसले पर आज शाम तक अपनी मुहर लगा सकती है. मछिलयों पर लगे बैन के बीच नीतीश सरकार के मंत्री मदन सहनी ने सीएम से मुलाकात की और इस बैन को हटाने का आग्रह किया. जानकारी के मुताबिक सीएम ने उन्हें मछलियों पर लगी रोक को हटाने का आश्वासन दिया है और बुधवार की शाम तक ही इस रोक को हटाने का निर्देश मिल सकता है. मदन सहनी ने बताया कि जिंदा मछलियों पर लगा बैन हटेगा क्योंकि जिंदा मछलियों में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी नहीं पायी गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तत्काल मुख्य सचिव को इस पर फैसला लेने का निर्देश दिया है इसकी जानकारी मंत्री मदन सहनी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद खुद मीडिया को दी.

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार