योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नवगांवा भठइईया चंद्रावल टोला सड़क में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन

सरस् संगम(कार्यलय) बेतिया/योगापट्टी संवाद सूत्र:- योगापट्टी प्रखंड क्षेत्र के नवगांवा भठइईया चंद्रावल टोला सड़क में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को रोक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की ।मुनीसागर राम,धीरज राव, लोहा सिंह,सोनू राव, सुजीत राम,मंटू राव, जितेंद्र यादव,बृजेश राम आदि लोगों ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनने वाले नवगवा भठईया चंद्रवल गांव से जाने वाली मुख्य सड़क हैं। जिसके वर्षों से जर्जर व जगह-जगह टूटी को ले निर्माण मुन्ना जयसवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा कराया जा रहा है।कार्य के घटिया होने को लेकर संवेदक पर कार्रवाई की मांग की।ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक और अभियंता आपस में मिलीभगत कर सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया।आन्दोलित ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण कार्य प्रारंभ होने की एक दिन बाद भी विभाग के जेईई निर्माण कार्य देखने नहीं आये।इन लोगों ने बताया कि कार्यस्थल पर जबतक विभाग के अभियंता रह कर प्राक्कलन हीसाब से कार्य नहीं करवाएंगे तब तक निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।प्रदर्शन कर रहे।बब्लू राव,सुरेश महतो,मुरारी राम,सुरेश राव,राजदेव महतो,सुजीत राव,आदि लोग मौजदू रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार