ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन ने महिला कॉलेज के छात्राओं के प्रैक्टिकल की परीक्षा टीवी वर्मा मे सेंटर करने खिलाफ किया प्रदर्शन

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया-17जनवरी, महिला कॉलेज बेतिया के बी ए प्रथम के छात्राओं का कॉलेज से 50 किलोमीटर दूर टीपी वर्मा नरकटियागंज मे प्रैक्टिकल की परीक्षा सेंटर करने के खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन ने महिला कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के कुलपति के खिलाफ जमकर किया नारेबाजी, छात्राओं को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के जिला संयोजक सह महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय के छात्र संघ महासचिव निखिता कुमारी ने कहा कि पूरे जिला में एक मात्र महिला कॉलेज बेतिया मे है आज तक के इतिहास में प्रैक्टिकल ककी परीक्षा होम सेंटर में ही होते रहा है, मगर कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय के नाकामी के कारण 50 किलोमीटर दूर डी पी वर्मा कॉलेज में सेंटर कर दिया गया है जो छात्राओं के खिलाफ मौजूदा बिहार सरकार और केंद्र सरकार के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ नारा का मजाक है उन्होंने आगे कहा कि जब तक B.A. प्रथम प्रैक्टिकल का परीक्षा का सेंटर होम सेंटर नहीं हो जाता तब तक महिला कॉलेज में ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन के नेतृत्व में आक्रोषपूर्ण आंदोलन जारी रहेगा आगे उन्होंने कहा कि कॉलेज में छात्राओं के साथ आर्थिक मानसिक शोषण रोज प्रतिदिन झेलना पड़ता है, प्रताड़ना झेलना पड़ता है भ्रष्टाचार का आलम चरम पर है जिसके खिलाफ ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन धारावाहिक आंदोलन करने के लिए संकल्पबद्ध है इस मौके पर आइसा के नगर अध्यक्ष निशांत कुमार चौबे राहुल कुमार यादव आइसा के पूर्व नेता सुनील कुमार राव सहित सैकड़ों में की संख्या में छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन में भाग लिया और सभी ने संकल्प लिया कि जब तक सेंटर बीपी बर्मा से हटाकर के महिला कॉलेज बेतिया नहीं किया जाता है तब तक कॉलेज को नहीं चलने दिया जाएगा अंत में प्रचार्य के माध्यम से विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के नाम ज्ञापन भी सौंपा सुनील कुमार यादव

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार