सेविका और सहायिकाओ ने लगाया रंग गुलाल

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:-:- सेविका व सहायिकाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल सरकार और संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल के बीच वार्ता के दौरान सम्मानजनक समझौता के आधार पर समाप्त हो गई। इस दौरान सेविका सहायिकाओं के कई मांगों पर सरकार और संघर्ष समिति के बीच सहमति बनाई । राशि देना सहमति के अनुसार केंद्र सरकार द्वारा दिए की राशि का 50% बिहार सरकार देगी अब सेविका को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि 2250 मानदेय राशि सेविकाओं को 6750 रुपए सहायिकाओं को 33 75 और मिनी आंगनबाड़ी सेविकाओं को 4987 मिलेगी। आज नौतन परियोजना की सेविका सहायिका है सुबह 10:00 बजे से ही परियोजना कार्यालय पर पहुंचे और अपने रब अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को खुशी का इजहार किया और इस मौके पर यूनियन के नौतन परियोजना के संरक्षक डॉ वसंत कुमार शर्मा ने सेविका सहायिका ओं को हड़ताल के दौरान अपनी चट्टानी एकता बनाए रखने और सरकार के द्वारा दिए गए तरह-तरह की धमकियों की से नहीं डर कर हड़ताल पर डटे रहने को लेकर बधाइ दी। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के राज्य सचिव श्रीमती संध्या कुमारी ने सेविका सहायिका ओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आज की जो उपलब्धि है यह आप सभी सेविका सहायिका ओं के मेहनत धैर्य और यूनियन के प्रति वफादारी तथा आप की एकता का परिणाम है । सेविका सहायिका मने भी डॉक्टर बसंत कुमार शर्मा संध्या कुमारी परियोजना अध्यक्ष विनोद कुमारी सचिन अनीता देवी और कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार को माला पहनाकर स्वागत किया तथा प्रतिज्ञा ली कि अब हम सभी से निकलता है क्या है आगे भी एकजुट होकर यूनियन का साथ देते रहेंगे मौके पर सेविका निर्मला देवी मंजू देवी प्रेम सिया देवी सविता देवी रीना देवी रुकसाना खातून जोहरा खातून मीरा देवी तुम्हारी सुशीला कुमारी नीलम चौधरी पार्वती राय आशा राय सहायिका मंजू देवी रिंकी देवी कुमारी सविता देवी संतरी देवी शीला देवी सहायिका पर्वती देवी इंदु देवी सहायिका गायत्री देवी राधिका देवी रिंकी बाला सहित दर्जनों सेविका सहायिका उपस्थित रहे

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार