मोटरसाइकिल के लिए पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला
सरस संगम(कार्यलय)बेतिया/शनिचरी संवाद सूत्र:-
शनिचरी संवादप्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव मे दहेज मे मोटरसाइकिल के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है । इस बावत पिडित महिला मुन्नी देवी ने अपने पति चंद्रकिशोर पासवान भसुर किशुन पासवान देवर शिव पासवान सास पानकली देवी पर दहेज मे मोटरसाइकिल के लिए मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है । दिए आवेदन मे उसने बताया है कि उसकी शादी हिन्दू धर्म के अनुसार 25 अप्रैल 2008 को योगापटटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव निवासी चंद्रकिशोर पासवान से हुयी है । शादी के बाद से उसके ससुराल वालो के द्वारा दहेज मे मोटरसाइकिल की मांग की जाने लगी । नही मिलने पर उसके साथ आए दिन मारपीट कर घर से निकल देने की घटना को अंजाम दिया जाता था । पिडिता ने बताया कि उसका खाना-पीना बंद कर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया । उसके मायके से उसका पति नौकरी के नाम पर पचास हजार रुपये भी लिया गया।

Comments
Post a Comment