हल्की बारिश के बाद यूरिया के लिए मचा हाहाकार । फोटो - इफको गोदाम मे यूरिया के लिए धक्का मुक्की करते किसान
सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/
बैरिया।एक संवाददाता
हल्की बारिश से एक ओर जहा तापमान एकाएक लुढक गया है ।वही किसानों के लिए बारिश सोने पे सुहागा साबित हुई ।ठंड बढने के साथ किसानों के खेतों मे लगी रबी फसलो के करोड़ों का पटवन इस बारिश से बच गया है । रिमझिम बारिश से किसानो के चेहरे खिल उठा है । हल्की बारिश होने से किसान यूरिया खाद के लिए बैरिया के इफको गोदाम पर सुबह से ही लाइन में खड़े दिखे ।वही किसान हरेन्द्र महतो ,लालू महतो , हीरा चौधरी कैलाश राव आदि किसानों ने बताया कि रबी फसल के लिए पहली बारिश से अत्यधिक उत्पादन होने की संभावना बढ गई । परंतु इस समय यूरिया को लेकर परेशानी बढ गई है । यूरिया खाद दुकानो पर किसानो की लम्बी कतार खाद के लिए लगी है । रबी की खेती करने वाले किसानो के लिए बारिश अमृत साबित हुआ है। जहा किसान गन्ना भुगतान को लेकर तंगी मे गुजर बसर कर रहे थे । वही बारिश से किसानो को थोड़ी राहत मिली है। वह प्रखंड क्षेत्र में यूरिया के हो रहे किल्लत को लेकर किसान दर-दर भटक भी रहे हैं ।जो किसान दियरावरती क्षेत्र के हैं ।उनके काफी मशक्कत के बाद भी यूरिया नहीं मिल रहा है ।प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम बहादुर महतो ने बताया कि गोदाम पर खाद उपलब्ध है। किसान गोदाम पर पहुंचकर खाद का उठाव कर सकते है ।परंतु किसानों का कहना था पहले से खाद नही था ।जिससे बारिश होने के कारण यूरिया लेने को लेकर आपाधापी मची है ।माले नेता सुनील राव ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड रही है ।पूर्व से ही खादो का स्टॉक गोदाम मे रखनी चाहिए ।किसानों के लिए सरकार विशेष सुविधा देने के वजाय परेशानी बढाने का काम कर रही है ।गन्ने का भुगतान भी नही हो रहा ।उस पर खाद के लिए दो दिन तक गोदाम पर लाइन में खडा होना पड रहा है ।

Comments
Post a Comment