पीसीसी सड़क निर्माण में अनिमियता को लेकर ग्रामीणों ने काम रोका अनियमियत्ता की शिकायत पर साइट इंजीनियर ने संबेदक को डांटा डीएम को दिया संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/मझौलिया संवाद सूत्र:- मझौलिया।रविवार के अहले सुबह अहवर कुड़िया पंचायत के वार्ड नं.5 के पीसीसी सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप मेटेरियल नहीं देने को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माण कार्य रोक दिया।तथा एक संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन डीएम को सौंपा।एक सप्ताह पूर्व ग्रामीणों ने साइट अभियंता से मेटल नहीं देने तथा पर्याप्त मोटाई के अनुरूप सड़क ढलाई नहीं करने की शिकायत की।अभियंता ने इस कड़ा रुख अख्तियार करते हुए निर्माण कार्य करा रहे पेटी कांट्रेक्टर को फटकार लगायी और मानक के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दियारविवार की सुबह अनियमियत्ता को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया,तथा काम रोक दिया।फुलतुरवा गावँ निवासी प्रह्लाद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्रधान मंत्री सड़क रोजगार योजना के तहत वार्ड संख्या 16 में बलुआ मठ से लेकर फुलतुरवा बनिया टोली तक सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली।मूल संबेदक का शक्ल किसी ने नहीं देखा।दूसरी ओर प्राक्कलन से सम्बंधित कोई जानकारी सार्वजानिक नहीं किया गया है।निर्माण कार्य ठप्प कराकर प्रदर्शन करने वालो में बुमन गुप्ता, जगत नारायण गुप्ता सुरेश गुप्ता, विद्यासागर प्रसाद,, राम प्रसाद, बिक्रमा साह, राजेश्वर प्रसाद आदि का नाम शामिल है।(ए. प्र)

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार