धूमधाम से सुभाषचंद्र बोस की जयंती अभाविप ने मनाई

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/लौरिया।एक संवाददाता। नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती अभाविप के सदस्यों ने सेंट्रल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में काफी धूमधाम से मनाई। प्रदेश कार्यकारी समिति के सदस्य सुजीत मिश्र, नगर संयोजक सौरभ शुक्ला और स्कूल के डायरेक्टर आनंद कुमार ने स्व बोस के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किया।प्रदेश कार्यकारी सदस्य श्री मिश्र ने कहा कि स्व बोस ने देश को एक सूत्र में बांधने में अग्रणी भूमिका निभाई और उन्हीं की देन थी आजाद हिंद फौज की स्थापना । नगर संयोजक श्री शुक्ला ने कहा कि बोस हिंदुस्तान को आजाद कराने में अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया। विधालय संस्थापक श्री कुमार ने कहा कि हमें सुभाष चंद्र बोस के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत है। मौके पर अजय कुमार, प्रिया कुमारी, आसिफ हैदर, राजा गुप्ता, विजय राय, हेमंत कुमार, राहुल कुमार, अफरोज आलम सहित कई छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार