सिपाही की गोली मारकर हत्या खेत में मिला शव जांच में जुटी टीम:

सरस संगम(कार्यलय)डॉ. उमेश छौकर ग्रेटर नोएडा ग्रेटर नोएडा / यूपी के मेरठ में थाने में तैनात सिपाही का शव खेत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया! सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली/ जानकारी के अनुसार फलावदा थाने में तैनात सिपाही अंकुर चौधरी 25 वर्षीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई शुक्रवार सुबह सिपाही का शव फलावदा पुलिस चौकी से तकरीबन 800 मीटर की दूरी पर ईख के खेत में पड़ा मिला / कॉन्स्टेबल अंकुर वर्दी में तैनात थे बताया गया है कि वह गुरुवार रात में गश्त के लिए निकले थे घटना के बाद एसपी देहात राजेश व सीओ मवाना भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं एसपी देहात का कहना है कि मौके से एक तमंचा भी पुलिस ने बरामद किया है! वही सिपाही के सिर में गोली मारी गई है/ फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड को जांच के लिए बुलाया गया है सिपाही अंकुर चौधरी शामली के मडोरा के रहने वाले थे! वह साल 2015 में यूपी पुलिस में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे/ ट्रेनिंग के बाद फलावदा थाने में ही तैनात थी पुलिस अफसर हत्या की आशंका जता रहे हैं! वहीं आत्महत्या पर भी जांच की जा रही है! एसपी देहात का कहना है की चौकी से 800 मीटर दूर कोई आत्महत्या क्यों करेगा/ हालांकि इस मामले में गहन जांच की जा रही है!

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार