एक और पत्रकार को अपराधियो ने गोली का निशाना बनाया।बाल बाल बचे। "भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ" ने आक्रोश ञताया ******

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- पुलिस ने संगठन के लोगो को बताया कि मुजफ्फरपुर ज़िला के ओराई थानां के महेश स्थान गावँ निवासी फिरोज़ अख्तर जो कि हिंदी दैनिक समाचार पत्र प्रभात ख़बर का ओराई प्रखंड के पत्रकार है अपनी अपाची बाइक द्वारा समाचार संकलन हेतु भमनशील थे कि भैरो स्थान के पास एक पल्सर पर सवार तीन अपराधी फिरोज़ अख्तर को गोली मार दिया जिससे पावँ में गोली लगने से वह जख्मी हो कर गिर पड़े अपराधी फोरोज अख्तर की बाइक एवं मोबाइल लेकर भाग जाने में सफल रहे। तत्काल जख्मी फिरोज को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है फिरोज़ अख्तर खतरा से बाहर है और इलाज के बाद घर पर पहुंच गए है। वरिष्ठ पत्रकार व "भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ के " राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव सह प्रदेश अध्यक्ष ङा0 अमानुल हक ने इस पत्रकार के हमले पर कहा है कि बिहार राज्य मे पत्रकार सुरक्षित नही है इस बिंदु पर सरकार को कड़ा रुख अख्तियार करना चाहिए और पीड़ित सहित सभी पत्रकार को सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने के लिए पहल शुरू कर देना चाहिए।पत्रकार समाज का प्रहरी है ईस पर हमला लोकतंत्र पर हमला है ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार