

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/नौतन संवाद सूत्र:-
-----जिला पदाधिकारी को आवेदन सौप समस्या के निजात के लिए लगाई गुहार ।
नौतन।।प्रखंड के धुमनगर पंचायत से जिला मुख्यालय को जोडने वाली मुख्य सडक के संतजेवियर्स उच्च विधालय के मुख्य द्वार से लेकर महादेव नहर चौक तक कुछ लोगो द्वारा सडक के बीचों बीच तोडकर पानी बहाने से फैली कीचड़ से आवागमन बाधित हो रहा है।वही उक्त सडक से आवागमन करने वाले राहगीरों तथा विधालय के छात्र छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है ।उक्त जल जमाव व कीचड़ के कारण बाईक व साईकिल सवार लोग हमेशा गिर का घायल हो जा रहे है।इस घटना से निजात दिलाने के लिए किसी का भी नजर उक्त सडक पर नही पड रहा है जिससे की इस समस्या से लोगो को निजात मिल सके।इस समस्या से निजात के लिए समाजसेवी सह उपप्रमुख सरोज देवी मुखिया शकुन्तला देवी उपमुखिया सायरा खातुन सरपंच लालमति देवी उपसरपंच कृष्णावती देवी ,ने जिलाधिकारी को एक आवेदन देकर सडक के उपर बहाया जाने वाले कीचड़ व पानी से निजात के लिए गुहार लगाया है ताकी लोगो को इस समस्या से निजात मिल सके।
Comments
Post a Comment