बस मालिक व उसके भाई को मारा चाकू

सरस् संगम(कार्यल)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। नगर के सागर पोखरा निवासी शिवलोक बस के मालिक रुपक कुमार झा तथा उनके भाई को स्टेशन चौक पर बस रुकवा कतिपय तत्वों ने चाकू मार घायल कर दिया। इसके बाद पॉकेट में रखा हुआ पैसा छीन लिया। लोगों ने दोनों हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि रुपक कुमार झा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गयी है। इस मामले में गिरफ्तार न्यू कॉलोनी निवासी रविकांत कुमार व विवेक कुमार को न्यायायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। एफआईआर में रुपक झा ने बताया है कि वे रविवार की दोपहर बस लेकर बस स्टैण्ड से रामपुर जाने के लिए निकले। रुपक स्वयं बस चला रहे थे। जबकि एक भाई दरवाजे पर खड़े थे। स्टेशन चौक के समीप दोनों आरोपियों ने बस को रूकवाया। उसके बाद चाकू से गेट पर खड़े रुपक के भाई पर हमला बोल दिया। हथेली में चाकू से जख्म हो गया, तब रुपक झा अपने भाई को बचाने गए तो हमलावरों ने उनपर भी हमला बोल घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहा पहुंचे और हमलावरों को पकड़ लिया। तब तक नगर थाने की गश्ती गाड़ी वहां पहुंची और दोनों को अपने कब्जे में ले लिए।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार