दो बोतल शराब के साथ तीन शराबी गिरफ्तार

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया : नगर पुलिस ने तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है। एक शराबी के पास से दो बोतल विदेशी शराब भी जब्त की गई है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि बसवरिया जमादार टोला निवासी ओमप्रकाश उर्फ राजा, सुरेश कुमार तथा राजन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार शराबियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार नगर थाना के दारोगा जितेंद्र सिंह शुक्रवार की संध्या गश्ती में थे। इसी दौरान मीना बाजार शीतला मंदिर के समीप उनकी नजर कुछ शराबियों पर पड़ी। उन्हें रोक कर तलाशी ली गई तो राजा के पास से दो बोतल विदेशी शराब बरामद हई। तीनों की जांच कराने पर शराब पीने की पुष्टि हो हुई। तब उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि राजा इसके पहले 7 मार्च 2018 को शराब के धंधे में जेल जा चुका है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार