डुमरियाघाट जिलाधिकारी के आदेश पर स्थानीय थाना में विभिन्न कांडो में जब्त

सरस संगम(कार्यलय)मोतिहारी संवाद सूत्र:- डुमरियाघाट जिलाधिकारी के आदेश पर स्थानीय थाना में विभिन्न कांडो में जब्त देशी व विदेशी शराब को डुमरियापुल के समीप एनएच 28 स्थित नरसिंह बाबा मंदिर के सामने शनिवार को विनष्टीकरण किया गया। उक्त शराब डुमरियाघाट थाना के 8 केसो में जब्त था जब्त सभी शराब अलग-अलग ब्रांड के 4668 बोतल देशी विदेशी शराब को जेसीबी से कुचलकर नष्ट किया गया। साथ ही शराब के अवशेष एवं सीसे के टुकड़े को गड्ढा खोद कर मिट्टी से ढक दिया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट के रूप में चकिया एसडीओ संजय सिंह मौजूद थे। मौके पर विनिष्टिकरण के दौरान डीएसपी शैलेन्द्र कुमार केसरिया सीओ नरेंद्र कुमार व डुमरियाघाट थाना अध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार