चिकित्सक के नही रहने से ठोकर मे घायल युवक की मौत ।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/बैरिया संवाददाता सोमवार की शाम को बाइक से बाइक की लगी टक्कर मे घायल युवक विकास की मौत हो गई ।वह लौकरिया के हरगुन सिंह का पुत्र है ।माले नेता सुनील राव ने कहा कि पीएचसी मे डाँक्टर व एम्बुलेंस के नही होने के कारण उसकी मौत हो गई ।हालांकि घटना के बाद घायल विकास व तिलंगही निवासी केदार चौधरी को पीएचसी लाया गया ।परंतु दोनो घायल घंटो पीएचसी मे इलाज के लिए तडपते रहे ।मगर पीएचसी मे ना तो कोई डाँक्टर उपलब्ध था न ही एम्बुलेंस ।यहां तक कि पीएचसी मे ऑक्सीजन तक नही था ।इस कुव्यवस्था को देख ग्रामीणों ने हंगामा भी किया ।जिसके बाद स्थानीय थाना की पुलिस की मदद से बहुत देर बाद प्राइवेट वाहन से घायलों को बेतिया ले जाया गया ।परंतु तब तक काफी देर हो चुकी थी ।रास्ते मे ही विकास की सांसे टूट गई ।माले नेता सुनील राव ने कहा कि सीएस को भी मोबाइल पर यहाँ कोई डाँक्टर नही होने की सूचना दी गई थी ।परंतु उसके बावजूद कोई पहल नही हुआ ।जिसके कारण विकास की मौत हो गई है ।बताया जाता है कि तिलंगही निवासी केदार चौधरी अपने घर से बैरिया आ रहा था ।उसी क्रम मे विकास बैरिया से अपने घर लौकरिया जा रहा था ।तभी शहीद भगत सिंह खेल मैदान के सामने दोनो बाइको की आमने-सामने से टक्कर हो गई ।जिसके बाद गंभीर रूप से दोनो घायलों को ग्रामीणो की मदद से पीएचसी लाया गया ।परंतु पीएचसी मे तो न डाँक्टर थे न ही कोई व्यवस्था ।इस कुव्यवस्था के हवाले युवक चढ गया ।लोगो का कहना था कि समय से इलाज किया जाता तो उसकी जान बच सकती थी ।माले नेता समेत ग्रामीणों ने पीएचसी प्रभारी पर इस तरह की लापरवाही बरतने को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ।वही नेताओं ने कहा कि पीएचसी की बदतर व्यवस्था को लेकर चरणबद्ध आंदोलन प्रखंड से लेकर जिला तक किया जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार