सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया संवाद सूत्र:- ऑल इंडिया गद्दी यूथ फेडरेशन पश्चिम चंपारण बिहार के द्वारा जिले के गरीब और असहाय लोगो के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम के तीसरे चरण आज जिला उपाध्यक्ष मो. साजिद उर्फ साधु गद्दी के नेतृत्व में सीकटा प्रखंड के अन्तर्गत बलथर भवरी, लाइन परसा, सडकिया टोला, भावरा, मुजौना आदि गावो मे दर्जनों असहाय लोगो के बीच कंबल वितरित किया गया. इस मौके पर जिला अध्यक्ष बरकात अहमद ने कहा कि सामाजिक हित के लिए गठित यूथ फेडरेशन द्वारा आगे भी ऐसे ही अन्य कार्यक्रम आयोजित की जाएगी जिससे समाज के पीड़ित और असहाय लोगो की मदद की जा सके. वही राष्ट्रीय मंत्री शफी अहमद ने लडकियों को ज्यादा से ज्याद शिक्षा देने पर जोर डाला जिससे आने वाली पीढ़ी का भविष्य उज्जवल हो सके. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व उप मुखिया कासिम गद्दी, जिला महासचिव शरीफ गद्दी, जिला संयोजक आफताब अहमद, उप संयोजक अज़हर गद्दी सचिव इमरान गद्दी, कोषाध्यक्ष उस्मान गद्दी, महामंत्री रहमत गद्दी, उप सचिव साह आलम, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल्लाह गद्दी, उपाध्यक्ष अरशद गद्दी, सचिव आशीफ रजा गद्दी, समाजसेवी शादाब आलम,शाहिद गद्दी, लालमहम्मद गद्दी इजहार गद्दी, फतुली मिया, बच्चा आलम आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे. अंत में कंबल वितरण के तीसरे चरण के समापन पर गद्दी यूथ फेडरेशन के प्रदेश संयोजक (ई.) नौशाद अंजुम ने ध्यानवाद ग्यापित किया.

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार