मंगलपुर-जगदीशपुर एन एच रोड के नये सर्वे से नराज लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन। जगदीशपुर मे रोड निर्माण के नये सर्वे को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया/जगदीशपुर संवाद सूत्र:- जगदीशपुर । एक प्रतिनिधि।मंगलपुर-जगदीशपुर तक बनने वाले एन एच के नये सर्वे से गुस्साऐं लोगों ने गुरूवार को मझरिया के समीप विरोध-प्रदर्शन किऐ। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि पहले के सर्वे मे वल्ड बैंक रोड जो मंगलपुर से जगदीशपुर तक टेंगराही घाट होकर सर्वे किया गया जो पुरान रोड से होकर गुजरती थी। लेकिन नये सर्वे के अनुसार अधिकांश खेती योग्य भूमी का नुकसान हो रहा है। जिससे छोटे-छोटे किसान भूमिहीन हो जा रहे है। यदि नये सर्वे को रद्द कर पुराने सर्वे से काम नही किया गया तो हम सभी किसान इसके खिलाफ जिला मुख्यालय के समीप धरना देने के साथ आंदोलन करेगें। इस संदर्भ मे प्रदर्शन कर रहे लोगों ने डीएम के पास आवेदन देकर रोड निर्माण हेतु किऐ गये नये सर्वे को निरस्त करने कि गुहार लगाई है। साथ ही पुराने सर्वे के अनुसार कार्य करने कि मांग कि है। प्रदर्शन कर रहे लोगो में रामायण प्रसाद,रविन्द्र सिह कुशवाहा,गोपाल कुशवाहा,अभिनंदन प्रसाद,हरेन्द्र प्रसाद,विनय कुमार,अशोक पासवान,बैधनाथ पासवान,सुरेश प्रसाद,बचन चौधरी सरल प्रसाद,जगदीश हजरा,शैलेश कुमार आदि के साथ जमुनिया,जगदीशपुर,झाखरा,वरदाहा आदि पंचायत के किसान शामिल थे।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार