आरकेस्ट्रा बना देह व्यापार का धंधा
सरस् संगम(कार्यलय)बगहा/चौतरवा से पिन्टू कुमार की रिपोर्ट:-
चौतरवा थाना क्षेत्र के इंगलिया मे आरकेस्ट्रा के आड़ मे देह व्यापारका धंधा कराने के आरोप मे स्थानीय थाना पुलिस ने दो आरकेस्ट्रा संचालको को गिरफ्तार करते हुए,
तीन आरकेस्ट्रा के युवतियों को बुधवार की बरामद की है। प्रभारी थानाध्यक्ष मो कलिम ने बताया कि गुप्त सुचना मिली कि जमदार टोला गॉव मे आरकेस्ट्रा के नाम पर अवैध रुप से धंधा की जा रही है। उन्होने बताया कि गुप्त सुचना के आलोक व वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देश के आलोक मे जमदार टोला गॉव मे पुलिस पदाधिकारियों की टीम बनाकर सअनि पंकज कुमार सिंह व महिला पुलिस के नेतृत्व मे छापेमारी अभियान चलायी गयी। जहॉ दो आरकेस्ट्रा संचालको को गिरफ्तार करते हुए तीन बंगाल के युवतियो को बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार संचालक भुलाई साह उर्फ अजित साह व देवदास जमदार टोला गॉव के निवासी है। जो स्कुल के समीप फुस की झोपडी मे रहता था। तथा युवतियो को शादी का झासा देकर आरकेस्ट्रा के नाम पर शारीरिक शोषण करता था। उन्होने बताया कि मामले मे चार लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। तथा बरामद युवतियो को 164 की बयान हेतु व्यवहार न्यायालय बगहा भेजा गया है। तथा गिरफ्तार दोनो आरकेस्ट्रा संचालको को गुरुवार को न्यायिक हिरासत मे बगहा भेजा गया।

Comments
Post a Comment