डेढ़ वर्षीय बच्ची समेत महिला का अपहरण

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- बेतिया। नगर के नुनियारटोली मोहल्ले से डेढ़ वर्षीय बच्चे समेत निशा कुमारी के गायब होने के मामले में अपहरण की एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि निशा कुमारी के पति शत्रुध्न कुमार की शिकायत पर अज्ञात अपराधियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। अपहृत महिला व बच्चे को बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। एफआईआर में शत्रुध्न ने बताया है कि 9 जनवरी की रात 7:30 बजे उसकी बेटी अनुष्का शर्मा (डेढ़ वर्ष) को साथ में लेकर पत्नी निशा कुमार गायब हो गयी। 52 सौ रुपया तथा एक लाख का जेवर भी ले गयी। उसी रात निशा ने पति को फोन कर बताया कि वह मोतिहारी में है,कल आ जाएगी। दूसरे दिन निशा ने फोन कर बताया कि पटना में है। उसके बाद से निशा का मोबाइल बंद है। पुलिस छानबीन कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार