शहर के बंगाली कॉलनी के समीप घात लगाए बदमाशों ने रेलवे स्टेशन से डेरा लौट रहे तीन युवकों को लूट लिया

सरस् संगम(कार्यलय)बेतिया से सोनुभारतद्वाज की रिपोर्ट:- शहर के बंगाली कॉलनी के समीप घात लगाए बदमाशों ने रेलवे स्टेशन से डेरा लौट रहे तीन युवकों को लूट लिया है। उनके सेलफोन व नौ हजार रुपये लूटा गया है। घटना मंगलवार की रात्रि की है। मौके से पुलिस एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। नगर थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मामले में जगजीवननगर निवासी पवन कुमार उर्फ अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है। उसके तीन अन्य साथी फरार हो गए है। फरार होनेवाले की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले में नौतन थाना क्षेत्र के मडुआहां निवासी दिलीप कुमार ने नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि मंगलवार की रात्रि करीब साढे बारह बजे दिलीप अपने साथी सूर्यप्रकाश व अभिषेक कुमार के साथ रेलवे स्टेशन से उतर कर डेरा पिउनीबाग लौट रहे थे। जैसे ही वे बंगाली कॉलनी के समीप पहुंचे घात लगाए चार बदमाशों ने उन्हे घेर लिया। बदमाशों ने जबरन तीनो से सेलफोन व नौ हजार रुपये लूट लिया। शोर मचाने पर आस-पास के लोग पहुंच गए और एक बदमाश को पकड़ लिया गया। लोगो ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया की वह नशे की हालत में था। उसने फरार साथियों का नाम रंजन कुमार, रामबाबू कुमार व मोहम्म्द एजाज बताया है। पुलिस ने तीनो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दिया है। लूटे गए सेलफोन बरामद करने का भी प्रयास किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

*📝 बिहार बोर्ड के तमाम दावे फेल, परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले ही वायरल हुआ मैट्रिक के विज्ञान का प्रश्नपत्र*

वाहन जाँच के क्रम में एक शराबी ग्रिफ्तार